Saturday, June 11, 2011

DK Uncle ki....Aatma ko dard....!!


डी के अंकल भाग भाग के थक गए...जिस तरह कुछ समय पहले पप्पू की **** (बैंड) बजी थी..उसी तरह आज कल डी के अंकल परेशान हैं, हैरान हैं...जाएं तो जाएं कहाँ...?

अब कल की ही बात ले लीजिये..डी के अंकल चाय की दूकान पे बैठे थे, जैसे ही रेडियो पे गाना बजा, उनके चेहरे के भाव बदल गए, सारे लोग उन्हें घूर घूर के देखने लगे. मिनट में उन्हें वही करना पड़ा जो गाना कहता है...!!!

घर आये तो उनका बेटा , जिसका सरनेम भी accidently बोस है, उसने तेज़ आवाज़ में अपने कमरे में गाना बजाय. फिर तो जैसे सच में आंधी गई... डी के अंकल फ़ौरन उसके कमरे में गए और स्पीकर तोड़ दिए, फिर बड़ी कातर दृष्टि से अपने बेटे को देखा (अपना नुक्सान देख के) और दो ज़ोरदार थप्पड़ रसीद कर दिए, इतने में मिसेज़ बोस गईं...और उन्हों ने जूनियर बोस को तो खाने पे बुलाया और डी के अंकल को कहा की आज उनका खाना नहीं बनाया है..डी के अंकल करते भी तो तो क्या ज्यादा चू चा करते तो रात को सोने का ठिकाना भी जाता रहता

सो अपना दुःख भुलाने के लिए चल पड़े वो मैखाने की तरफ, बार काउंटर पे एक विस्की का पेग जैसे ही पिया... जोर से स्पीकर से आवाज़ आयी.. " Daddy मुझसे बोला...". बस होना क्या था..उन्हों ने ग्लास उठाया और DJ को दे मारा... सेकेंड बाद चार हट्टे कटते बौंसरों ने उन्हें उठा के सड़क पे फेक दिया...

थक हार के डी के अंकल मेरे घर आये और अपना दुखड़ा रोना शुरू किया... तभी घर के TV से आवाज़ आई.

१८ घंटे से डी के अंकल ICU में शान्ति से लेटे हैं... सुकून है... भगवान् डी के अंकल की आत्मा को शान्ति दे..! वहाँ कोई उन्हें भागने को नहीं कहता...!!!

No comments:

Post a Comment